Bharat Mata Ki Jai

Bharat Mata Ki Jai
जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी.

Wednesday, 25 January 2012

" खुशियाँ मनाये आजादी की "



 
 
आज़ाद हुए थे हम आज
आज ही शहीदों की आत्मा को मिला था सुकून
आज ही जाग उठा था भारत
जब सो रही थी सारी दुनिया

वक़्त बीता
माहोल बदला...
साल गुज़रे
पर दिल से वो यादें नहीं जाती
जब जाने कितनो का खून बहा था
जब माँ की कोख में पड़े थे छाले

आओ आज हम
याद करे उन्हें
जो मिट गए के हम
आज़ाद भारत में सांस ले सके
तो क्या हुआ गर
साँसे उनकी थम गयी

आओ आज मनाये हम
आजादी सच्चे मायने में
सीख ले कुछ
उन गुलामी के दिनों से
खुशियाँ मनाये आजादी की
मगर -
ज़रा आंसू भी छलकाए
याद करके वीर जवानो को
 
 
                                                 Santosh Kumar
 

Sunday, 22 January 2012

"चल मरदाने"

चल मरदाने, सीना ताने,
हाथ हिलाते, पाँव बढ़ाते,
मन मुसकाते, गाते गीत।

एक हमारा देश, हमारा
वेश, हमारी कौम, हमारी
मंज़िल, हम किससे भयभीत।
चल मरदाने, सीना ताने,
हाथ हिलाते, पाँव बढ़ाते,
मन मुसकाते, गाते गीत।
हम भारत की अमर जवानी,
सागर की लहरें लासानी,
गंग-जमुन के निर्मल पानी,
हिमगिरि की ऊँची पेशानी,
सब के प्रेरक, रक्षक, मीत।
चल मरदाने, सीना ताने,
हाथ हिलाते, पाँव बढ़ाते,
मन मुसकाते, गाते गीत।
जग के पथ पर जो न रुकेगा,
जो न झुकेगा, जो न मुड़ेगा,
उसका जीवन उसकी जीत।
चल मरदाने, सीना ताने,
हाथ हिलाते, पाँव बढ़ाते,
मन मुसकाते, गाते गीत।

       - हरिवंश राय बच्चन

Friday, 21 October 2011

"आओ दीप जलायें"



आओ दीप जलायें, दीवाली पर्व बनाएँ
घर घर में ऐसे दीप जलाएँ
भीतर बहार के अंधियारों को
क्यों ना हम मिल जुल कर मिटाएँ
देख प्रगती पड़ोसी की
हम क्यों लालचाएँ
दुर्गति करने जो हों आमदा
उन भूले भटकों को
सदमार्ग पर लाएँ। 

जहाँ हो अंधविश्वास
अज्ञानता बन तिमिर छाये
जब मानव अहंकारवश हो भरमाये
कहीं जगमगाहटों में
वर पिता बने धन लुटेरे
उन की दृष्टि विकसित कर
भीतर बहार के अंधियारों को मिटाएँ
क्यों ना हम मिल जुल कर दीप जलाएँ।

जहाँ घने अंधेरों ने धर्म स्थानों में
भ्रम है फैलाए
घर आंगन में, दलानों में
प्रीति नहीं, नफरत फैलती
मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों में
आज मानवता के घातक
शरण पाते इन की दीवारों में
करें सत्य धर्म पालन
भीतर बहार के अंधियारों को मिटाएँ
क्यों ना हम मिल जुल कर दीप जलाएँ।

जलें दीप से दीप
प्रकाश हो सभी परिवारों में
तज अधर्म, सत्य मार्ग पर अग्रसर
भूलें जो हुईं, फिर ना दुहाराएँ
भीतर बहार के अंधियारों को मिटाएँ
क्यों ना हम मिल जुल दीप जलाएँ।

Sunday, 14 August 2011

"वहीँ है मेरा हिन्दुस्तां "



जहाँ हर चीज है प्यारी
सभी चाहत के पुजारी
प्यारी जिसकी ज़बां
वही है मेरा हिन्दुस्तां
जहाँ ग़ालिब की ग़ज़ल है
वो प्यारा ताज महल है
प्यार का एक निशां
वही है मेरा हिन्दुस्तां

जहाँ फूलों का बिस्तर है
जहाँ अम्बर की चादर है
नजर तक फैला सागर है
सुहाना हर इक मंजर है
वो झरने और हवाएँ,
सभी मिल जुल कर गायें
प्यार का गीत जहां
वही है मेरा हिन्दुस्तां









जहां सूरज की थाली है
जहां चंदा की प्याली है
फिजा भी क्या दिलवाली है
कभी होली तो दिवाली है
वो बिंदिया चुनरी पायल
वो साडी मेहंदी काजल
रंगीला है समां
वही है मेरा हिन्दुस्तां


कही पे नदियाँ बलखाएं
कहीं पे पंछी इतरायें
बसंती झूले लहराएं
जहां अन्गिन्त हैं भाषाएं
सुबह जैसे ही चमकी
बजी मंदिर में घंटी
और मस्जिद में अजां
वही है मेरा हिन्दुस्तां

कहीं गलियों में भंगड़ा है
कही ठेले में रगडा है
हजारों किस्में आमों की
ये चौसा तो वो लंगडा है
लो फिर स्वतंत्र दिवस आया
तिरंगा सबने लहराया
लेकर फिरे यहाँ-वहां
वहीँ है मेरा हिन्दुस्तां
 

Monday, 4 July 2011

जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी !!



"अपि स्वर्णमयी लङ्का न मे लक्ष्मण रोचते।
जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी॥"



"लंका पर विजय हासिल करने के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम राम अपने

छोटे भाई लक्ष्मन से कहा:

यह सोने की लंका मुझे किसी तरह से प्रभावित नहीं कर रही है।

माँ और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़ कर है।"



और आगे मै बात कहना चाहता हूँ कि...



तुझको या तेरे नदीश, गिरि, वन को नमन करूँ, मैं ?

मेरे प्यारे देश ! देह या मन को नमन करूँ मैं ?

किसको नमन करूँ मैं भारत ! किसको नमन करूँ मैं ?



भू के मानचित्र पर अंकित त्रिभुज, यही क्या तू है ?

नर के नभश्चरण की दृढ़ कल्पना नहीं क्या तू है ?

भेदों का ज्ञाता, निगूढ़ताओं का चिर ज्ञानी है,

मेरे प्यारे देश ! नहीं तू पत्थर है, पानी है।

जड़ताओं में छिपे किसी चेतन को नमन करूँ मैं ?



भारत नहीं स्थान का वाचक, गुण विशेष नर का है,

एक देश का नहीं, शील यह भूमंडल भर का है ।

जहाँ कहीं एकता अखंडित, जहाँ प्रेम का स्वर है,

देश-देश में वहाँ खड़ा भारत जीवित भास्कर है ।

निखिल विश्व को जन्मभूमि-वंदन को नमन करूँ मैं ?



खंडित है यह मही शैल से, सरिता से सागर से,

पर, जब भी दो हाथ निकल मिलते आ द्वीपांतर से,

तब खाई को पाट शून्य में महामोद मचता है,

दो द्वीपों के बीच सेतु यह भारत ही रचता है।

मंगलमय यह महासेतु-बंधन को नमन करूँ मैं ?


दो हृदय के तार जहाँ भी जो जन जोड़ रहे हैं,

मित्र-भाव की ओर विश्व की गति को मोड़ रहे हैं,

घोल रहे हैं जो जीवन-सरिता में प्रेम-रसायन,

खोर रहे हैं देश-देश के बीच मुँदे वातायन।

आत्मबंधु कहकर ऐसे जन-जन को नमन करूँ मैं ?


उठे जहाँ भी घोष शांति का, भारत, स्वर तेरा है,

धर्म-दीप हो जिसके भी कर में वह नर तेरा है,

तेरा है वह वीर, सत्य पर जो अड़ने आता है,

किसी न्याय के लिए प्राण अर्पित करने जाता है।

मानवता के इस ललाट-वंदन को नमन करूँ मैं ?



Sunday, 26 June 2011

भारत जननि तेरी जय हो विजय हो



भारत जननि तेरी जय हो विजय हो ।
तू शुद्ध और बुद्ध ज्ञान की आगार,
तेरी विजय सूर्य माता उदय हो ।।
हों ज्ञान सम्पन्न जीवन सुफल होवे,
सन्तान तेरी अखिल प्रेममय हो ।।

आयें पुनः कृष्ण देखें द्शा तेरी,
सरिता सरों में भी बहता प्रणय हो ।।
सावर के संकल्प पूरण करें ईश,
विध्न और बाधा सभी का प्रलय हो ।।

गांधी रहे और तिलक फिर यहां आवें,
अरविंद, लाला महेन्द्र की जय हो ।।
तेरे लिये जेल हो स्वर्ग का द्वार,
बेड़ी की झन-झन बीणा की लय हो ।।
कहता खलल आज हिन्दू-मुसलमान,
सब मिल के गाओं जननि तेरी जय हो ।।


- अमर शहीद रामप्रसाद 'बिस्मिल'

Monday, 20 June 2011

वन्देमातरम गीत नहीं मैं मंत्र हूँ जीने-मरने का


वन्देमातरम गीत नहीं मैं मंत्र हूँ जीने-मरने का
बना रहे हथियार मुझे क्यों अपनो से ही लड़ने का |

जिनने अपनाया मुझको वे सबकुछ अपना भूल गए,
मात्रु -भूमि पर जिए-मरे हंस-हंस फंसी पर झूल गए |
वीर शिवा, राणा, हमीद लक्ष्मीबाई से अभिमानी,
भगतसिंह, आजाद, राज, सुख और बिस्मिल से बलिदानी |
अवसर चूक न जाना उनके पद-चिन्हों पर चलने का
वन्देमातरम गीत नहीं मैं मंत्र हूँ जीने-मरने का |

करनेवाले काम बहुत हैं व्यर्थ उलझनों को छोड़ो,
मुल्ला-पंडित तोड़ रहे हैं तुम खुद अपनों को जोड़ो |
भूख, बीमारी, बेकारी, दहशत गर्दी को मिटाना है,
ग्लोबल-वार्मिंग चुनौती से अपना विश्व बचाना है |
हम बदलें तो युग बदले बस मंत्र यही है सुधरने का
वन्देमातरम गीत नहीं मैं मंत्र हूँ जीने-मरने का |

चंदा-तारे सुख देते पर पोषण कभी नहीं देते,
केवल धरती माँ से ही ये वृक्ष जीवन रस लेते |

जननी और जन्म-भूमि को ज़न्नत से बढ़कर मानें,
पूर्वज सारे एक हमारे इसी तथ्य को पहचानें |
जागो-जागो यही समय है अपनीं जड़ें पकडनें का |
वन्देमातरम गीत नहीं मैं मंत्र हूँ जीने-मरने का |